फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मधुमेह के लिए खराब खानपान व दिनचर्या हैं जिम्मेदार

Fri, 15 Nov 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को मधुमेह दिवस के अवसर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया व लोगों को इस बीमारी के प्रभाव, संभावना, लक्षण व बचाव के विषय में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ.एपी भार्गव ने बताया कि मधुमेह ऐसी बीमारी है जो शरीर के इंसुलिन उत्पादन का उपयोग करने की क्षमता को प्रभावित करती है। इंसुलिन एक हार्मोन है। जब शरीर खाए गए भोजन को ऊर्जा (जिसे चीनी या ग्लूकोज भी कहा जाता है) में बदलता है, तो इस ऊर्जा को कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करने के लिए शरीर इंसुलिन जारी करता है। यह ठीक से काम नहीं करता है, तो मधुमेह हो सकता है। सीएमओ कार्यालय में भी मधुमेह दिवस पर गोष्ठी हुई। सीएमओ डाॅ. श्रीका़ंत शुक्ला ने मधुमेह से बचाव के लिए मोटे अनाज के सेवन पर जोर दिया। इस दौरान एसीएमओ डाॅ. राजेंद्र प्रसाद, डाॅ. प्रदीप कुमार, डाॅ. केपी सिंह, डाॅ. नीरज कुमार कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार, विश्व मधुमेह दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा के सभागार में गोष्ठी आयोजित हुई। इसी कार्यक्रम के बीच हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। डिप्टी सीएमओ डाॅ. वीर विक्रम सिंह ने कहा कि मधुमेह अंधेपन, गुर्दे की विफलता, दिल का दौरा एक प्रमुख कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें