महराजगंज। प्राविधिक शिक्षा परिषद की तरफ से पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 27 जून से जनपद के चार राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेजों में काउंसिंलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसके उपरांत पहले वर्ष का प्रवेश तय किया जाएगा।
15 जन को जिले के आईटीएम काॅलेज में प्रवेश परीक्षा संपन्न कराई गई थी, जिसमें जनपद से 2000 से अधिक ने परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। आब्जर्वर प्रवेश परीक्षा अमरेंद्र कुमार व संदीप कुमार सिंह ने बताया कि चारों राजकीय काॅलेजों में सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिक के 720 सीटों पर प्रवेश परीक्षा परिणाम के आधार पर मिले नंबरों के आधार पर तय होगा।
प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया सभी राजकीय पॉलिटेक्निक काॅलेजों में एक साथ प्रभावी की जाएगी। बताया कि तय सीटों के अलावा हर काॅलेज में 18-18 सीटें अतिरिक्त लेटरल प्रवेश के लिए इस बार से आरक्षित की गई हैं। इस प्रकार प्रत्येक काॅलेज में 198 सीटों पर प्रवेश होगा।