फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, सुबह सात बजे से होगा मतदान

Sat, 01 Jun 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के 1134 मतदान केंद्र के 2084 बूथों पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे तक पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। इन बूथों पर शनिवार सुबह सात बजे से मतदान होगा। जहां पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। हालांकि भीषण गर्मी और तेज धूप की वजह से पोलिंग पार्टियों को सुरक्षित बूथ तक पहुंचाने में अफसरों के पसीने छूटते रहे। वही पोलिंग पार्टियों के पहुंचने के बाद अधिकारियों ने बूथों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्था का जायजा भी लेते रहे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महराजगंज लोकसभा सीट के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। जो शाम छह बजे तक होगा। इसके लिए बीएलओ ने घर-घर पर्ची पहले से ही पहुंचा दी है। हालांकि अभी भी कई जगहों से शिकायत है, कि उन्हें पर्ची नहीं मिली है। चुनाव कराने के लिए जिला मुख्यालय से शुक्रवार सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाने लगा। मतदान के लिए जनपद के पांच विधानसभा क्षेत्र सिसवा, नौतनवा, फरेंदा, महराजगंज और पनियरा में कुल 2084 बूथ बनाए गए हैं। सबसे अधिक 447 बूथ पनियरा में तो सबसे कम 370 बूथ फरेंदा में है।
जिले के भारत नेपाल सरहद से सटे बूथ झुलनीपुर, रेंगहिया, बहुआर, ठूठीबारी, बरगदवा, मिश्रवलिया के साथ ही नारायणी नदी और घने जंगलों से घिरे सोहगीबरवा के पांच बूथ सहित सभी बूथों पर शाम करीब पांच बजे तक पोलिंग पार्टियां पहुंच गई है। वहीं, फोर्स ने भी सुरक्षा के कमान भी संभाल ली है। वही शाम को अधिकारियों की टीम बूथों का भ्रमण करके वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लेते रहे। कई बूथों से शिकायत भी मिली, जहां टीम ने पहुंचकर तुरंत वहां व्यवस्थाएं कराई।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टिंयां बूथों पर पहुंच चुकी है। शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। 11 माडल बूथ, पांच पिंक बूथ, दिव्यांग, यूथ, ग्रीन एक एक बूथ बना है। वहीं 909 वोटर साथी तैनात किए गए हैं। वेबकास्टिंग के माध्यम से बूथों की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें