फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बूथ लेवल एजेंट्स को सक्रिय कर नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने में सहयोग करें राजनीतिक दल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआर अभियान को लेकर समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने की अपील
विज्ञापन

डुग्गी-मुनादी के जरिए विशेष अभियान चलाने का दिया निर्देश
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर अभियान की प्रगति की समीक्षा करना और आगामी विशेष अभियान की तैयारियां सुनिश्चित करना था। बैठक में मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट्स को पूरी तरह सक्रिय करें तथा अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं और नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी बूथ लेवल ऑफिसर के पास नाम जोड़ने, नाम हटाने और फॉर्म-08 संशोधन की पर्याप्त प्रतियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन




जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने प्रतिनिधियों को एसआईआर के अंतर्गत अब तक की प्रगति से विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने तथा नाम हटाने से जुड़े दावों और आपत्तियों की सुनवाई संबंधित चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी एवं सहायक चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी द्वारा की जाएगी। साथ ही, पात्र नवीन मतदाताओं का तत्काल पंजीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन





जिलाधिकारी ने जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए ठोस निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रत्येक ग्राम पंचायत में डुग्गी-मुनादी के जरिए विशेष अभियान का व्यापक प्रचार कराने के आदेश दिए। साथ ही, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अभियान की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनएन प्रसाद, डीसी एनआरएलएम मो. जाकिर सहित अन्य अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें