चौक बाजार। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद चौक पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दो समुदाय का मामला होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पीड़ित के मामा के घर पुलिस बल तैनात किया गया है।
चौक क्षेत्र स्थित एक पार्क में छात्रा के साथ बैठे युवक को कुछ युवकों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में चौक पुलिस ने चार नामजद समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चौक क्षेत्र के ही छात्रा एक युवक के साथ पार्क में बैठी थी। उसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए। दोनों को बैठे देख पूछताछ शुरू कर दी।
युवकों ने छात्रा को घर भेज दिया और साथ बैठे युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक पनियरा क्षेत्र का निवासी है। वह दूसरे समुदाय का है। चौक क्षेत्र में वह अपने ननिहाल में रहता है। थानाध्यक्ष रामचरन सरोज के अनुसार, वायरल वीडियो मामले में पीड़ित के मामा के घर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। संवाद
सिरोही। समीपवर्ती आवल गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ।