फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: थानों में पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिंदुरिया, बृजमनगंज समेत जिले के सभी थाना परिसरों में बृहस्पतिवार को होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने जमकर होली खेली। अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस के जवान डीजे पर होली गीतों पर झूमते नजर आए। होली का त्योहार सकुशल संपन्न कराने के बाद बृहस्पतिवार को सिंदुरिया थाने के पुलिसकर्मियों ने त्योहार मनाया। सुबह से ही पुलिसकर्मियों ने होली खेलनी शुरू कर दी। डीजे पर होली गीत पर झूमते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर बधाई दी। वहीं त्योहार को वृहद रूप देने के लिए क्षेत्रीय लोकगीत कलाकारों को भी फाग गाने के लिए बुलाया गया था। पुलिसकर्मियों की होली देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। बृहस्पतिवार को बृजमनगंज थाना परिसर में उपनिरीक्षकों, कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल, होमगार्ड और चौकीदारों होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद जमकर होली खेली तथा एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें