फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रेलर की टक्कर से पुलिसकर्मी घायल, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़ने की बजाय तेज रफ्तार में भागने लगा
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोधवल चौराहे के पास शनिवार की रात नियमित गश्त पर निकले बाइक सवार पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार एक ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पुलिसकर्मी करीब दस फीट तक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़ने की बजाय तेज रफ्तार में भागने लगा लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर कतरारी सीमा के पास ट्रेलर को रोककर चालक व खलासी को हिरासत में ले लिया। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी की पहचान इस्तेयाक आलम अंसारी (32) के रूप में हुई है। वह श्यामदेउरवां थाने में तैनात हैं। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सीएचसी परतावल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल सिपाही का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें