परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल–कप्तानगंज मार्ग पर रविवार को ढाठर टोला के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कप्तानगंज से परतावल की तरफ हादसे में सड़क किनारे खड़ी शीशमती (40) निवासी परतावल को हल्की चोटें आईं हैं। कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार मोड़ के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार सवार मौके से फरार हो गए।