फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी की एमपी 5 राइफल से लैस पुलिस मोर्चा लेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी की एमपी 5 राइफल से लैस पुलिस
विज्ञापन

विवेक जायसवाल
महराजगंज। एसपीजी की तरह अब जिले की पुलिस भी आधुनिक असलहे से लैस हो रही है। पुलिसकर्मियों को जर्मन मेड एमपी-5 राइफल दी गई है। इसका वजन तीन किलो है और आकार छोटा है। इससे सिपाही दौड़ कर भी आसानी से बदमाशों को निशाना बना सकते हैं।
विज्ञापन

जिले की पुलिस हाईटेक संसाधनों से लैस हो रही है। शासन स्तर से पुलिसकर्मियों को आधुनिक हथियार दिए जा रहे हैं। अभी तक एसपीजी के पास होने वाली एमपी फाइव राइफल अब पुलिसकर्मियों के पास है। जिले की पुलिस को छह से सात एमपी फाइव राइफल मिली है। यह राइफल पुलिस अधिकारियों के साथ चलने वाले पुलिस कर्मियों को दी गई है। आकार में छोटी और वजन में हल्की होने से यह पुलिसकर्मियों के लिए सुविधाजनक है। इसकी कार्बाइन में 32 बुलेट लगती हैं। एक मिनट में पूरी कार्बाइन खाली करने के साथ सिंगल फायर भी किए जा सकते हैं। इसकी मारक क्षमता करीब 500 मीटर है। यह ऑटोमैटिक हथियार अगर पानी में भी गिर जाए तो खराब नहीं होगा। अंग्रेजों के जमाने की थ्री नॉट थ्री राइफल पुलिस विभाग से हटने के बाद इसे शामिल किया गया है। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि शासन स्तर से पुलिस विभाग को आधुनिक हथियार दिए जा रहे हैं। पुलिसकर्मी बदमाशों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें