ईओ देवेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में निचलौल नगर के पोखरियों की नीलामी में बोली लगाते लोग।
- फोटो : MAHARAJGANJ
15 लाख में नीलाम हुईं कस्बे की पांच पोखरियां
निचलौल(महराजगंज)। नगर पंचायत की पांच पोखरियों की बुधवार को नीलामी हुई। सबसे ज्यादा बोलीदाताओं को पोखरी का आवंटन किया गया। कुल पांच पोखरियों की नीलामी 15 लाख 11 हजार में की गई। सबसे ज्यादा बोली घोड़हवा वार्ड स्थित ओरली पोखरी की बोली दस लाख 21 हजार रुपये लगाई गई। अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि नीलामी बोली में मारवाड़ी मोहल्ला स्थित भैसवरा पोखरी दो लाख 22 हजार में शिवनाथ के नाम, कोर्ट मोहल्ला स्थित बौलिया पोखरी एक लाख 27 हजार में सूरज अग्रहरी के नाम, कृष्णा नगर स्थित मलमलिया पोखरी 91 हजार में मोहन वर्मा के नाम, मारवाड़ी वार्ड स्थित इटहिया पोखरी 50 हजार में संदीप शर्मा के नाम, घोड़हवा वार्ड स्थित ओरली पोखरी दस लाख 21 हजार में नंदू गुप्ता के नाम की गई। सभी उच्च बोलीदाता ने एक तिहाई धनराशि जमाकर नीलामी अपने नाम कर लिया। इस दौरान सभासद कमलेश सिंह, मनीष खड़कीया, अभिषेक सिंह, अजित यादव, पारस नाथ जायसवाल, प्रकाश जायसवाल, जनार्दन गुप्ता, राकेश मद्धेशिया, साबिर अली, रामानंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।