फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल सीमा पर किराएदारों का पुलिस करेगी सत्यापन

Thu, 11 Jan 2024 05:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। गणतंत्र दिवस व अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर खुफिया एजेंसियों ने नेपाल बॉर्डर से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का अंदेशा जताए जाने के बाद एडीजी डॉ. केएस प्रताप कुमार के निर्देश के बाद विगत 15 दिन के अंदर नेपाल सीमा पर आए किराएदारों का सत्यापन करने का निर्देश दिया है। इसके क्रम में स्थानीय पुलिस किराएदारों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बॉर्डर से सटे महराजगंज जिले के सोनौली, नौतनवां, बरगदवां, सोहगीबरवा, परसामलिक, लक्ष्मीपुर खुर्द, शीतलपुर, झुलनीपुर आदि थाने शामिल है। पुलिस बॉर्डर के पास रहने वाले लोग मूल निवासी कहां के हैं। किराए पर कमरा लेकर बॉर्डर पर रहने का उद्देश्य क्या है। परिवार के कौन-कौन से लोग साथ रहते हैं। किराएदारों के मूल निवास वाले थाने से इनके बारे में पड़ताल की जाएगी। इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि एडीजी द्वारा नेपाल बॉर्डर के आसपास किराए पर कमरा लेकर रहने वाले लोगों के बारे में छानबीन करने का निर्देश दिया गया है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें