फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नागरिकता संशोधन कानून लागू होते ही सड़क पर उतरी पुलिस

Tue, 12 Mar 2024 12:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लोकसभा चुनाव और होली से पूर्व केंद्र सरकार की ओर से देश में नगरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने की खबर मिलते ही जिले में शहर से लेकर भारत नेपाल सरहद तक पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। जिले भर में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आबादी वाले इलाकों में गश्त कर माहौल का जायजा लेना शुरू कर दिए हैं। इतना ही नहीं अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सरकार सोमवार शाम को सिटीजन शिप अमेंडमेंट एक्ट (नागरिकता संशोधन कानून) लागू किए जाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही देश में सीएए लागू हो गया। सीएए लागू होने के साथ ही पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। पूर्व में सीएए को लेकर देशभर के अलग-अलग शहरों में धरना और विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे। इतना ही नहीं लोगों ने सड़कों पर उतरकर सीएए का विरोध भी किया था। कई शहरों में कई महीनों तक धरना भी चला था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई थी।

वहीं कानून लागू होने के बाद निचलौल क्षेत्र के रहने वाले इसराफिल, सादिक अली, कलामुद्दीन आदि ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने से मुस्लिम समुदाय के लोगों का कोई नुकसान नहीं है। यह कानून देश हित के लिए है। अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा की कानून की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन के साथ पुलिस टीम जगह जगह गश्त कर रही है। पुलिस की ओर से संदिग्ध व अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखीं जा रही है। खुफिया तंत्र भी अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें