फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव लेकर थाने पहुंचे पीडित, आरोपितों जेल भेजने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शव लेकर थाने पहुंचे पीड़ित, आरोपितों को जेल भेजने की मांग
विज्ञापन

मिठौरा/सिंदुरियां (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनवल में पुआल रखने के विवाद में मारपीट के दौरान महिला की मौत के बाद बृहस्पतिवार को महिला का शव लेकर परिजन थाने पहुंचे। घटना के शामिल सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष द्वारा समझाने के बाद परिजन शांत हो गए।
बृहस्पतिवार को मृत इंद्रावती (50) के परिजन सिंदुरियां थाने में पहुंचे। शव रखकर थानाध्यक्ष से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लोगों का आक्रोश बढ़ता हुए देखकर थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया। परिजन शव लेकर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला यह है कि बुधवार को ग्राम सभा सोनवल में पुआल रखने को लेकर मारपीट में इंद्रावती (50) महिला की मौत हो गई थी, उसकी तीन पुत्रियां रीना (25), रेशमा (20), विमला (20) गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका के पति गोविंद यादव की तहरीर पर चार आरोपियों में दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाप्रभारी सिंदुरिया रामकृष्ण यादव का कहना है कि दो आरोपियों गजभीम यादव और अर्जुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों तलाश की जा रही है। जल्दी उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें