फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुगलिन नारायण घाट में फंसे यात्रियों को निकाल रही पुलिस

सार

मुगलिन-नारायणघाट सड़क पर तुईन खोला में भूस्खलन के कारण कई यात्री फंस गए। नेपाल पुलिस ने राहत कार्य तेज करते हुए फंसे यात्रियों के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू की है। इससे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनौली। मुगलिन नारायण घाट में मंगलवार की दोपहर के बाद हुए बड़े भूस्खलन में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर राहत बचाव में नेपाल पुलिस जुट गई है।नारायणगढ़-मुगलिन सड़क खंड पर तुईन खोला में भूस्खलन में फंसे यात्रियों के लिए निशुल्क बस सेवा भी शुरू की गई है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय ने भूस्खलन के कारण फंसे यात्रियों को भरतपुर ले जाने के लिए एक बस सेवा शुरू की है। पुलिस ने सड़क अवरुद्ध होने के बाद पैदल आने वाले यात्रियों के लिए निशुल्क बसों की व्यवस्था की है। नारायणगढ़-मुगलिन सड़क खंड पर तुईन खोला में भूस्खलन में फंसे यात्रियों के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू की गई है।
नेपाल पुलिस ने दो दिनों से भूस्खलन के कारण फंसे यात्रियों के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू की है। जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख, गोविंदपुरी ने बताया कि यात्रियों के लिए मंगलवार से बस सेवा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें