फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने का विरोध करने वालों को पुलिस ने खदेड़ा

विज्ञापन
ठूठीबारी कस्बे में अतिक्रमण को हटाया गया। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने का विरोध करने वालों को पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन

ठूठीबारी। कस्बे में टू लेन सड़क निर्माण में अवरोध उत्पन्न कर रहे अतिक्रमण को प्रशासन व पुलिस बल की मौजूदगी में बुधवार को जेसीबी मशीन के जरिए हटाना शुरू किया गया। शुरुआत में ही कुछ लोगों ने विरोध शुरू किया तो पुलिस ने उन्हें भगा दिया।
बुधवार की दोपहर निचलौल के एसडीएम रामसजीवन मौर्य, सीओ देवेंद्र कुमार, तहसीलदार राहुल देव भट्ट व सर्किल के चारों थानों की पुलिस की मौजूदगी में कोतवाली की तरफ से जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाना शुरू किया गया। जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को हटाना शुरू किया गया तो कुछ लोग विरोध करने लगे। उसके चलते कुछ देर के लिए काम भी बाधित हुआ। पुलिस ने हल्का बल का इस्तेमाल करके विरोध करने वालों को हटाया।
विज्ञापन

उसके बाद काम शुरू हो सका। इसके चलते पूरे दिन कस्बे में अफरा-तफरी मची रही। कस्बे के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ प्रशासन के कड़े तेवर को देखते हुए गृह स्वामी अपने-अपने घरों को हथौडे़ से तोड़ते नजर आए। इस दौरान ठूठीबारी कोतवाल दिलीप शुक्ला, निचलौल थानाध्यक्ष निर्भय सिंह, चौक थाना प्रभारी अजीत कुमार, लेखपाल मनीष पटेल, पीडब्लूडी के जेई मदन भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जेसीबी से मकान टूटता देख कस्बे के व्यापारियों ने निचलौल एसडीएम रामसजीवन मौर्य से स्वयं दस दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने की मोहलत मांगी। एसडीएम ने व्यापारियों की मांग को खारिज कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें