फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस ने छापेमारी कर 12.5 क्विंटल लहन किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर क्षेत्र में कच्ची शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के कई इलाकों में छापेमार कर भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने के लहन व उपकरण को बरामद कर नष्ट किया।
विज्ञापन

एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम व सीओ अनिरूद्ध कुमार के साथ पुलिस टीम ने क्षेत्र के निरनाम पश्चिमी व भारीवैसी नर्सरी में छापा मारी की। यहां से 12.5 क्विंटल लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मौके पर दर्जनों भट्ठियां तोड़ी गईं। कार्रवाई के दौरान ड्रोन कैमरे के माध्यम से सघन तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि होली पर्व को शांतिपूर्वक ढंग से मनाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिन पूर्व भी कच्ची शराब के अड्डे पर छापा मारा गया था। पुलिस टीम को आता देख कारोबारी मौके से फरार हो गए। टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय और आबकारी निरीक्षक दीपेंद्र त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें