सिद्धार्थनगर। साइबर अपराध से निपटने के संबंध में लोहिया कला भवन में सोमवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध और उससे निपटने और कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित किया गया। उन्हें इस प्रकार के मामलों की जांच के बारे में जानकारी दी गई, जिससे जांच और कार्रवाई में तेजी आ सके।
साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। अपराध पर लगाने लगाने के साथ ही जांच करने के तौर तरीकों को बदलने और त्वरित कार्रवाई के लिए साइबर थाना, सेल में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी व समस्त राजपत्रित अधिकारी के साथ साइबर अपराध से निपटने के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें थानों की ओर से की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण में साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों की जांच और रोकथाम के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी और कौशल प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आधुनिक तकनीक से लैस करना है, जिससे वे अपराध नियंत्रण और जांच में और अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकें।
कार्यशाला में एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, साइबर सेल, जनपद के थानों, शाखाओं में नियुक्त अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।