फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संवाद दिवस पर पुलिसकर्मियों ने मुहर्रम की तैयारियों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी थानों में संवाद दिवस का किया गया आयोजन
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद के सभी थानों में रविवार को संवाद दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना स्तर पर प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों ने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संवाद दिवस के दौरान थानों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेशों और निर्देशों से भी सभी पुलिसकर्मियों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन


बैठक में मुहर्रम के जुलूसों, ताजिया मार्गों, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा संवाद दिवस के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा। समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए गए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि संवाद दिवस का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस बल में सकारात्मक संवाद और कार्यकुशलता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें