महराजगंज। बृजमनगंज थाने के पुलिस जवानों ने मंगलवार को बाइक रैली निकाली। इस दौरान जवानों ने लोगों को शांति और सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराते हुए लोगों से शांतिपूर्वक होली का त्योहार मनाने की अपील की।
जानकारी के अनुसार, बाइक रैली कस्बा बृजमनगंज, लेदवा, सहजनवा बाबू रोड, गुजरौलिया, नयनसर, इनायत नगर, फूलमनहा, मामी चौराहा, लेहरा स्टेशन होते हुए बेलनहवा, कस्बा धानी, बांग्ला चौराहा होकर वापस थाने पर पहुंची। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बाइक रैली निकालकर शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की गई है।