फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिवाली, भैयादूज और विसर्जन तक पुलिस अलर्ट मोड में

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के अवसर पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा की अध्यक्षता में जिले को चार जोन और 38 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दिपावली त्योहार के दौरान नगर क्षेत्र में 20 अक्तूबर तक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक कॉमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। शहर के सर्राफा बाजार और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सादे और वर्दीधारी दोनों तरह के पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं एंटी रोमियो स्क्वॉड और मिशन शक्ति टीम को भी सक्रिय किया गया है। पुलिस की ओर से संवेदनशील और हॉट स्पॉट इलाकों की निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से लगातार की जा रही है। उधर नेपाल सीमा से सटे थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं। एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों की ओर से वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच की जा रही है। इसके साथ ही थाना स्तर पर सुबह-शाम पोस्टर चेकिंग पार्टियां निकाली जा रही हैं ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई हो सके। जिले में कुल 2311 लक्ष्मी और गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मूर्तियों की खरीद से लेकर स्थापना स्थल तक पुलिस फोर्स की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। प्रत्येक समिति पर एक-एक बीट प्रभारी अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है, जो स्थापना से लेकर विसर्जन तक सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। समितियों को अपने स्वयंसेवक (वालंटियर) तैयार करने और पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं विसर्जन स्थलों पर लाइटिंग, बैरिकेडिंग, गोताखोर, फ्लड लाइट और फायर टेंडर की व्यवस्था की गई है। 38 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इसके जिले कुल 64 पटाखा दुकानों को लाइसेंस जारी किए गए हैं, जिसमें 11 स्थायी और 53 अस्थायी लाइसेंस धारी शामिल हैं। सभी दुकानों की सघन चेकिंग की जा रही है। अब तक 9 स्थानों पर अवैध पटाखा भंडारण पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि करीब 4 कुंतल आतिशबाजी बरामद की गई है।

फोर्स की तैनाती और अलर्ट सिस्टम
त्योहारों के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में 12 निरीक्षक, 35 उपनिरीक्षक, 150 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 40 महिला पुलिसकर्मी तथा एक कंपनी व दो प्लाटून पीएसी को लगाया गया है। इसके अलावा 31 क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) का गठन किया गया है। सभी सर्किल मुख्यालयों पर फायर टेंडर की व्यवस्था की गई है, जबकि डायल 112 की गाड़ियों को त्वरित प्रतिक्रिया मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन

-
सोशल मीडिया पर भी नजर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अफवाह या भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। हर थाना स्तर पर सोशल मीडिया सेल को सक्रिय किया गया है, जो 24 घंटे ऑनलाइन गतिविधियों की निगरानी कर रहा है। भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जिले के सभी पटाखा विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि रिहायशी इलाकों से दूर चिन्हित स्थानों पर ही दुकानें लगाएं। प्रत्येक दुकान पर अग्निशमन यंत्र और बालू से भरी बाल्टियां रखना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही सभी प्रमुख क्षेत्रों में फायर टेंडर की गाड़ियां तैनात की गई हैं।
विज्ञापन

सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें