फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस ने अभियान चलाकर बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जांची

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस ने सोमवार को बैंक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जिलेभर में अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं, एटीएम बूथों तथा आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस टीमों ने बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, प्रवेश एवं निकास द्वार समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की।
विज्ञापन



चेकिंग अभियान के दौरान बैंक में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई तथा एटीएम बूथों के आसपास भी सतर्कता बढ़ाई गई। पुलिसकर्मियों ने बैंक प्रबंधकों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा गार्डों को निर्देशित किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। साथ ही बैंक ग्राहकों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे अपना एटीएम कार्ड, ओटीपी, पासबुक अथवा अन्य बैंकिंग जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करें। पुलिस टीमों ने बैंक के बाहर खड़े संदिग्ध वाहनों की भी जांच की तथा आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। जनपद पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं बैंकिंग व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें