फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छिनैती करने वाले बदमाश की पुलिस को मिली रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बे में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से चेन की छिनैती करने वाले बदमाश को न्यायालय के आदेश पर नौतनवा पुलिस ने 14 दिनों के लिए अपने रिमांड पर लिया है। इससे पूछताछ के आधार पर अब दूसरे अभियुक्त की पहचान कर उसका भी रिमांड लेते हुए दोनों के विरुद्ध विधिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर को मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला दीप्ति गर्ग से स्टेशन चौराहा पर चेन की छिनैती होने का मामला सामने आया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान ही ज्ञात हुआ कि उक्त बदमाश लखीमपुरी खीरी के निवासी हैं और उन्होंने बस्ती एवं आजमगढ़ क्षेत्र में भी छिनैती की घटना को अंजाम दिया था। नौतनवा पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। इसी बीच बस्ती पुलिस ने मुठभेड़ में मंजीत कुमार निवासी साहबगंज थाना मोहम्मदी एवं संजीत कुमार निवासी देवकली प्रधान थाना फरधान जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर अपने क्षेत्र से संबंधित मामले में जेल भेज दिया। इधर, नौतनवा पुलिस स्थानीय थाने पर दर्ज मुकदमे की विवेचना को आगे बढ़ाने के लिए अभियुक्तों की रिमांड पाने को उन्हें तलब किया था। दूसरी तारीख पर तलबी होने के बाद बस्ती पुलिस अभियुक्त को लेकर महराजगंज न्यायालय पहुंची। यहां न्यायालय ने 14 दिनों के लिए नौतनवा पुलिस की रिमांड अर्जी को स्वीकार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें