फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन

-पहले पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ नेताओं ने विरोध कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर हिरासत में लिया। वहां से उन्हें आईटीएम कालेज लाया गया, जहां कुछ देर बाद कार्यकर्ताओं ने सांसद को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
कृषि कानून की वजह से उत्पन्न हुए हालात को देखते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने रविवार को पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करने, सांसद आवास घेरने व ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित किया था। सुबह कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक व जिलाध्यक्ष अवनीश पाल समेत अन्य कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय पर बैठकर विरोध कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की। कार्यालय से बाहर निकलकर उन्होंने जैसे ही प्रदर्शन शुरू किया, उसी वक्त वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर आइटीएम कॉलेज भेज दिया। शाम तक उन्हें वहां रखा गया। इस दौरान उन्होंने सांसद को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सत्ता के इशारे पर प्रशासन द्वारा कांग्रेसियों को लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित किया गया। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि सरकार किसानों के हित को लेकर कुछ भी करेगी, मगर कांग्रेसी सदैव किसानों के हितों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे। जिलाध्यक्ष अवनीश पाल ने कहा कि किसानों के हितों से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। इस दौरान रेनू गुप्ता, विजय अंगारा, विनोद कुमार, देवेंद्र उपाध्याय, जग्गू, रामकिशुन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुबह से ही तैयार था प्रशासनिक अमला
कांग्रेस के प्रदर्शन कार्यक्रम को विफल बनाने को लेकर प्रशासनिक अमला सुबह से ही तैयार हो गया था। सुबह दस बजे के बाद एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, एएसपी निवेश कटियार, सीओ राजू कुमार शाव समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस के जिम्मेदारों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर ही डेरा जमा लिया। जैसे ही कांग्रेसी निकले, उन्हें वहीं हिरासत में लेकर आईटीएम भेज दिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों की ये हैं मांगें
10 सूत्री ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कृषि उपज मंडी व्यवस्था को बनाए रखने, मंडी प्रणाली को बचाने, मंडी से जुड़े लोगों की आजीविका को बचाने, किसानों को उपज का उचित दाम दिलाने, शांता कुमार कमेटी की रिपोर्ट न लागू किए जाने, जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के साथ ही लागू किए गए तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें