फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला के मौत की गुत्थी सुलझाने के करीब पहुंची पुलिस

Wed, 08 May 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की बहन को घटना की जानकारी हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चौक बाजार। बीते तीन मई को गौनरिया राजा सिवान के गेंहू के खेत में मिली महिला की शव के मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। सूत्रों की माने तो मृतक के परिजन पुलिस के संपर्क में है। पुलिस संदेह के आधार पर आरोपी के एक नजदीकी से पूछताछ करने में जुटी है। शीघ्र ही आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।

पांच दिन पहले सुबह गेंहू की फसल कटे खेत मे लाल साड़ी पहनी एक महिला का शव बरामद हुआ था। सिर में गंभीर चोट के निशान थे। चेहरे पर खून का थक्का जमा हुआ था। शव के पास फावड़ा, नमक का पैकेट, रॉड, चप्पल, पायल आदि सामान मिला था। शव की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस शव के शिनाख्त के लिए क्षेत्र में पोस्टर चस्पा कर तथा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जानकारी देने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की बहन को घटना की जानकारी हुई थी। उसने फोन के जरिये थानाध्यक्ष से संपर्क किया था तथा पूरी बात बताई थी। इसी आधार पर पुलिस छानबीन कर रही थी। आरोप के आधार पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो घर मे ताला बंद देख पुलिस को शिकायतकर्ता की बातों पर भरोसा हो गया। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगा। आरोपी का नजदीकी पुलिस के गिरफ्त में आ गया। पुलिस पूछताछ में जुटी है। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि जांच की जा ही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें