फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 29 Jul 2025 09:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी संगम पासवान को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय चालान किया है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त संगम पासवान निवासी रामपुर सेहरौना थाना हाटा, जनपद कुशीनगर का रहने वाला है। उसके विरुद्ध कोतवाली क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

अपराध में लगातार सक्रियता और संगठित रूप से अपराध करने की प्रवृत्ति को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम उसकी लगातार तलाश में जुटी हुई थी।
मंगलवार को पुख्ता सूचना के आधार पर उसकी घेराबंदी कर उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें