फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: साइबर ठगी मामले में पुलिस ने चार को उठाया, मुख्य आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दबाव बढ़ाने के लिए पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी के पिता को भी हिरासत में लिया
विज्ञापन

परसामलिक। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर व परसामलिक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहिरौली के मदरा गांव में साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की। टीम ने एक बड़ी साइबर ठगी के मामले में पूछताछ के लिए तीन स्थानीय युवकों और मुख्य आरोपी के पिता को धर दबोचा। इस दौरान मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए सभी संदिग्ध युवक काफी समय से बड़े पैमाने पर सक्रिय साइबर विंग और तकनीकी सर्विलांस की रडार पर थे। इन सभी लोगों पर मोबाइल के माध्यम से लाखों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम देने वाले एक अंतरप्रांतीय गिरोह का सक्रिय सदस्य होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पुलिस और साइबर सेल को किसी बड़ी ठगी के संबंध में बेहद पुख्ता इनपुट मिले थे, जिसके बाद ही साइबर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से यह बड़ी दबिश दी है। वहीं स्थानीय पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए उसके सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जाएगी।
विज्ञापन

मामले में एसओ परसामलिक विवेक कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच तेजी से चल रही है और पूछताछ के लिए संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें