परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीया किशोरी को उसी गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उन्हें भगाने में युवक के मामा का भी हाथ है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गए तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी शनिवार को सुबह लगभग पांच बजे जरूरी काम से खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव का ही धर्मेंद्र गुप्ता उसे अपनी बाइक पर बैठाकर भगा ले गया। उन्हें भगाने में युवक के मामा साधुशरण का भी हाथ है। एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।