फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मैन्युअल डीएल टेस्ट बंद, कल से एआई इनबिल्ट ट्रैक पर टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राज्य परिवहन आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार से डीएल आवेदकों को सेंसर युक्त एआई इनबिल्ट ट्रैक पर वाहन चलाने की परीक्षा देनी होगी। एआरटीओ ने प्राप्त आदेश क्रम में 30 जून से मैन्युअल टेस्ट बंद करते हुए एक जुलाई से सर युक्त एआई इनबिल्ट ट्रैक पर वाहन चलाने के परीक्षण का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग दक्ष वाहन चालकों को ही वाहन चलाने का लाइसेंस जारी करेगा। इसके लिए अब सेंसर युक्त, लाइव मानिटरिंग प्रबंध से लैस एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इनबिल्ट ट्रैक पर वाहन चलाने का टेस्ट देना होगा। इस प्रक्रिया के प्रभावी होने से डीएल जारी करने में कोई भी गड़बड़झाला नहीं चलेगा और जिन्हें कुशलता से वाहन चलाने की जानकारी होगी सिर्फ वही टेस्ट पास कर सकेंगे।
सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा देखते हुए शासन स्तर से क ई विभागों की संयुक्त टीम से कारणों की जांच कराई गई जिसमें पाया गया कि अधिकतर दुर्घटना वाहन चलाने वाले की अकुशलता से हो रही हैं। इसके बाद शासन ने सेंसर युक्त ट्रैक पर डीएल आवेदन के लिए टेस्ट व्यवस्था प्रभावी की। नई व्यवस्था के अंतर्गत जनपद के चौपरिया में पीपीपी माॅडल पर तीन माह में ट्रैक निर्माण एके ट्रेडिंग कंपनी ने पूरा कराया। पहले यह सहूलियत गई में ही शुरू होनी थी, लेकिन केंद्र तक आने-जाने की सहूलियत न होने से इसे प्रभावी नहीं किया जा सका। अब मुख्य मार्ग से केंद्र की कनेक्टिविटी पूरी होने के बाद आख्या राज्य आयुक्त कार्यालय को भेजी गई जिसके बाद अनुमति मिली है और एआरटीओ मनोज कुमार सिंह की तरफ से इस ट्रैक को एक जुलाई से प्रभावी करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में मैन्युअल चालन टेस्ट बंद करते हुए बुधवार से ऑटोमेटिक ट्रैक पर टेस्ट प्रक्रिया से आवेदकों को गुजारा जाएगा। यहां प्रशिक्षण की व्यवस्था भी रहेगी। योग्य वाहन चालक ही डीएल प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें