फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिफ्ट किए जाएंगे खंभे, आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता विद्युत ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी जानकारी
विज्ञापन

नौतनवा। नगर स्थित तहसील फीडर से विद्युत आपूर्ति बंद रहने के कारण रविवार को संबंधित क्षेत्र की बिजली करीब 4 घंटे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत संजय सागर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि कस्बा स्थित मां बनैलिया माता मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में आने वाले खंभों को शिफ्ट करने का कार्य किया जाना है। खंभे लगाने में करीब चार घंटे तक का समय लगने की संभावना है। इसको देखते हुए नौतनवा तहसील विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी तहसील फीडर की सप्लाई को सुबह 10 बजे से दोपहर के 2 बजे तक बंद रखा जाएगा। जिससे कस्बे के बहादुरशाह नगर, तहसील रोड, नगर रोड, मंडी समिति एवं पीडब्ल्यूडी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पहले बिजली संबंधित सभी जरूरी कार्यों को निपटा लेने और विभाग का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें