भारतीय सीमा क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल ले जाया गया 18 लाख का हुक्का फ्लेवर नेपाल एपीएफ टीम ने क
भारतीय सीमा क्षेत्र से तस्करी कर ले जाया गया नेपाल
ठूठीबारी। भारतीय सीमा क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल ले जाया गया 18 लाख का हुक्का फ्लेवर नेपाल एपीएफ की टीम ने बरामद किया है। मौके से तस्कर भाग गए लेकिन पुलिस भारतीय नंबर की तीन बाइकें जब्त की हैं। भागे हुए तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है।
नेपाल के नवलपरासी जिले में इंडो-नेपाल सीमा पर सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) ने बरामद हुक्का फ्लेवर को विधिक कार्यवाही करते हुए महेशपुर भंसार कार्यालय में सपुर्द कर दिया है। नेपाल एपीएफ की 26वीं बटालियन के कार्यवाहक प्रमुख डीएसपी प्रमोद खड़का ने बताया कि बलिनगर के तराइनी इलाके से 50 ग्राम के कुल 5,950 हुक्का फ्लेवर बरामद किए गए है। नेपाली बाजार में इनकी कीमत प्रति पीस 300 रुपये से अधिक आंकी गई है। जब्त माल का अनुमानित मूल्य लगभग 18 लाख रुपये है। गश्ती दल को देखकर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। हालांकि पुलिस ने मौके से भारतीय नंबर प्लेट वाली तीन बाइकें जब्त कर ली हैं। उन्होंने बताया कि जब्त सामान को आगे की कार्रवाई के लिए महेशपुर सीमा शुल्क कार्यालय भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।