महराजगंज। पनियरा के ग्राम पंचायत बैदा स्थित पोखरहवा से सोनबरसा संपर्क मार्ग की जर्जर हालत अब जल्द ही सुधरेगी। लंबे समय से उपेक्षित इस मार्ग की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने के बाद सड़क की मरम्मत का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस सड़क के पुनर्निर्माण पर कुल 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, यह संपर्क मार्ग बैदा, पोखरहवा, सोनबरसा सहित आसपास के कई गांवों को जोड़ता है और सैकड़ों लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख जरिया है।