फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उच्चीकृत होंगे पीएमश्री स्कूल अब 12वीं तक होगी पढ़ाईं

Mon, 03 Mar 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के पीएमश्री स्कूलों को उच्चीकृत किया जाएगा। अब यह 12वीं तक संचालित होंगे। यह स्कूल बेसिक के रहेंगे, लेकिन प्रधानाचार्य और शिक्षकों की तैनाती डीआईओएस करेंगे। इसके लिए प्रस्ताव मांगा गया है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 25 पीएमश्री स्कूल संचालित हैं, जिसमें 12 ऐसे हैं जो 2023 में चयनित होकर संतृप्त हो चुके हैं। पहले एक से आठवीं तक पीएम श्री स्कूल संचालित हो रहे थे। अब इन्हें उच्चीकृत कर 12वीं तक की पढ़ाई कराई जाएगी।
अभी तक इनमें 8वीं तक ही पढ़ाई होती थी, लेकिन उच्चीकृत होने पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की तरह इंटर तक पढ़ाई होगी। इससे विद्यार्थियों को एडमिशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पीएम श्री स्कूलों को स्मार्ट क्लास, आधुनिक लैब, ई-लर्निंग सहित अन्य सुविधा व संसाधन देकर माॅडल स्कूल की तर्ज पर विकसित करने के बाद शिक्षा देने का दायरा बढ़ाया जाएगा। प्रधानाचार्य और उच्च कक्षा के शिक्षकों की तैनाती डीआईओएस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें