फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने मायादेवी मंदिर में किए दर्शन, बोधिवृक्ष की पूजा की

Tue, 17 May 2022 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज
विज्ञापन
लुंबिनी में गार्डन में जाते हुए पीएम मोदी। संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार सुबह 10:30 बजे विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की जन्मभूमि लुंबिनी पहुंचे। यहां नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने उनकी अगवानी की। यहां से पीएम मोदी मायादेवी मंदिर के लिए रवाना हुए। रास्ते में छा-छात्राओं ने नेपाल और भारत का झंडा लहराकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी ने परिसर में स्थित बोधिवृक्ष पर जल चढ़ाया। इसके उपरांत उन्होंने पास स्थित पवित्र कुंड और पवित्र बगीचे के दर्शन किए। पीएम यहां बौद्ध भिक्षुओं से भी मिले और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद भारतीय प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा बनावाए जा रहे बौद्ध मठ के उद्घाटन के लिए रवाना हुए। रास्ते में बच्चों को देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी धीमी कराई और उनका अभिवादन किया।

पीएम का ट्वीट
नेपाल के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि नेपाल के लोगों की बीच आकर खुशी हुई है। साथ ही उन्होंने अपने भव्य स्वागत के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन


पीएम ने रखी बौद्ध ध्यान केंद्र की आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11:45 नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा के साथ भारत सरकार द्वारा बनाए जा रहे बौद्ध ध्यान केंद्र की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

मीडियाकर्मियों को नहीं मिला प्रवेश
नेपाल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने दोपहर एक बजे पीएम देउबा के साथ होटल पवन इंटरनेशनल में द्विपक्षीय वार्ता की। यहां भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों को होटल के बाहर ही रोक दिया। बैठक में दोनों देशों के विदेश विभाग से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें