फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने जीते पांच स्वर्ण समेत आठ पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय खेलकूद में जिले के खिलाड़ियों ने जीते पांच स्वर्ण सहित आठ पदक
विज्ञापन

महराजगंज। देवरिया स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही बेसिक शिक्षा विभाग की मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन महराजगंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। व्यक्तिगत तथा टीम विधा में जिले को कुल मिलाकर पांच स्वर्ण मिले हैं। जबकि एथलेटिक्स में एक खिलाड़ी ने रजत व एक ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

जनपद की टीम के साथ देवरिया गए खेल शिक्षक अखिलेश पाठक ने बताया कि प्राथमिक बालक वर्ग के 50, 100 व 200 मीटर दौड़ में अक्षय ने पहला स्थान प्राप्त किया है। जूनियर वर्ग के 200 मीटर दौड़ में भी अक्षय ने पहला स्थान प्राप्त किया है। एथलेटिक्स के मुकाबले में जिले के एक खिलाड़ी ने रजत व एक ने कांस्य पदक जीता है। अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में भी जिले की टीम को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। जूनियर बालिका खो-खो में महराजगंज की टीम ने फाइनल में जगह बनाई है। जिले के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर बीएसए ओमप्रकाश यादव, क्रीड़ा प्रभारी एसएस पटेल, बीईओ प्रदीप शर्मा, सुधीर कुमार, व्यायाम शिक्षक अनिरुद्ध निराला, बैजनाथ सिंह, अखिलेश सिंह, केके मद्धेशिया आदि ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें