फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कराटे बेल्ट प्रमोशन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयागनगर भैंसा के प्रांगण में कराटे प्रशिक्षणार्थियों की बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका संचालन राजेन्द्र विश्वकर्मा के निर्देशन तथा संस्थापक उपेंद्र मिश्र की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने कड़े प्रशिक्षण, अथक परिश्रम और ड्यूल फाइट के प्रदर्शन के बाद बेल्ट प्राप्त की।
विज्ञापन


प्रमोशन प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में उद्देश्य मिश्र, आराधना चौधरी, सतीश चौधरी, सुफियान शेख, आयुष दुबे, हरिकेश चौधरी, आनंद कुमार, प्रीति निषाद ने ऑरेंज बेल्ट प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य करुणामणि पटेल, मनमीत पटेल, कोच मंजु कन्नौजिया, परवीन खान, बादल मद्धेशिया सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें