फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खिलाड़ियों ने आर्म्स रेसलिंग में दिखाया दम

विज्ञापन
आर्म्स रेसलिंग करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
खनुआ। 66वीं वाहिनी एसएसबी कैंपियरगंज में जगदीश प्रसाद धाबाई, कमांडेंट 66वीं वाहिनी के उपस्थिति में अंतर वाहिनी एवं क्षेत्र मुख्यालय स्तरीय आर्म्स रेसलिंग (पंजा कुश्ती) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

शनिवार को दोमुहानाघाट मुख्यालय परिसर में प्रतियोगिता में क्षेत्र मुख्यालय गोरखपुर के अंतर्गत आने वाली विभिन्न वाहिनियों के 37 जांबाज खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान बल के जवानों ने अदम्य साहस, उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए रोमांचक मुकाबले में प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने खेल को पूरी खेल भावना और उच्च स्तर के सामंजस्य के साथ खेला, जिसे दर्शकों और अधिकारियों द्वारा खूब सराहा गया।
विज्ञापन

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जवानों के भीतर शारीरिक क्षमता को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनमें टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ करना है। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान अमित कुमार सिंह, उप कमांडेट आदित्या जायसवाल, सहायक कमांडेट, निरीक्षक मणिभूषण एवं सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश के साथ साथ अन्य बल कार्मिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें