फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संविधान निर्माता की जयंती को पर्व के रूप में मनाने की योजना बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
14 अप्रैल को दीपदान, 15 अप्रैल को बाइक रैली व 16 अप्रैल को नगर में बाबा साहेब की निकालेंगे विशाल झांकी यात्रा
विज्ञापन

डॉ. भीम राव आंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बैठक कर बांटी जिम्मेदारी
नौतनवा। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की आगामी जयंती मनाने को लेकर रविवार की सुबह डॉ. भीमराव आंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बैठक की। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए इसे सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी गई।
डॉ. भीमराव आंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दुर्गेश राव एवं सचिव मोहनलाल गौतम ने बताया कि बाबा साहेब का जन्मोत्सव नौतनवा में तीन दिनों तक पर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस क्रम में आगामी 14 अप्रैल को नगर स्थित आंबेडकर चौक पर दीपदान, धम्मदेशना एवं केक कटिंग, 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से नौतनवा से सोनौली बॉर्डर तक बाइक रैली एवं 16 अप्रैल को नौतनवा कस्बे में बाबा साहेब की भव्य झांकी यात्रा नगर भ्रमण को निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि जिसको जो जिम्मेदारी सौंपी गई वह पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करेंगे, ताकि इस यात्रा को मिसाल बनाया जा सके। इस दौरान अध्यक्ष दुर्गेश राव, मुकेश कुमार, मोहनलाल लाल, अमरकांत भारती, दुर्गेश कुमार, सर्वेश गौतम, नीरज कुमार, संदीप भारती, घनश्याम, विनोद, रोशन कुमार, सुनील, विष्णु, चंद्रभान प्रसाद, सक्सेना, संजय भारती, अक्षय, विक्रम त्यागी, राजेंद्र बौद्ध, आकाश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें