फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूलों में शतरंज बोर्ड और मोहरों के वितरण की योजना बनाई

Sun, 03 Aug 2025 09:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला शतरंज खेल संघ की वार्षिक बैठक अध्यक्ष डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रविवार को शहर के एक होटल में हुई। संघ के सचिव सीजे थॉमस ने पहले तैयार एजेंडे के बारे में बताया। पिछले सत्र 2024-25 के सभी कार्यों की रिपोर्ट सुनाई।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने सदस्यों को सत्र 2024-25 में हुई आय एवं व्यय की जानकारी दी। सत्र 2025-26 के लिए आवश्यक बजट पर भी चर्चा की गई। खिलाड़ियों के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च करने पर सहमति व्यक्त की।
रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद सैफुल्ला ने शतरंज को बढ़ावा देने के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से सरकारी स्कूलों में शतरंज बोर्ड और मोहरों के वितरण की योजना बनाई। इंटर स्कूल डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता और इंटर स्कूल स्टेट प्रतियोगिता आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

चर्चा के बाद अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और ओपन वर्ग की जिला स्तरीय पुरुष एवं महिला प्रतियोगिताएं आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके साथ ही खिलाड़ियों और ट्रेनर के लिए अलग ट्रेनिंग देने पर भी विचार किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष डॉ. सलीम, डॉ.एसके वर्मा, डॉ. कृष्ण साहनी, राकेश पटेल, बासुकीनाथ गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें