फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीमा पर सादे ड्रेस में तैनात होगी बीआईटी, तस्करों की करेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली सीमा के बेलहिया, रक्सौल सहित 10 बॉर्डरों पर टीम की तैनाती की तैयारी
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल सीमा पर बढ़ती तस्करी और राजस्व चोरी रोकने के लिए सशस्त्र प्रहरी बल ने नया प्रयोग शुरू करने की तैयारी की है। अब सीमावर्ती प्रमुख बॉर्डर पर सादे वेश में नेपाल की तरफ से बॉर्डर इंटरैक्शन टीम (बीआईटी) तैनात की जाएगी।
नेपाल सशस्त्र प्रहरी मुख्यालय के अनुसार, बीआईटी टीम झापा के काकड़भिट्टा, इलाम के पशुपतिनगर, मोरंग के रानी–जोगबनी, पर्सा के वीरगंज, रुपंदेही के सोनौली और भैरहवा के बेलहिया सहित कुल 10 प्रमुख सीमाओं पर तैनात होगी। इसके अलावा बांके, कंचनपुर, रसुवा और मुस्तांग के कोरला नाकों पर भी टीम सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन


इन टीमों में सब-इंस्पेक्टर या असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के नेतृत्व में चार से पांच जवान शामिल रहेंगे। यह टीम सादे ड्रेस में रहकर स्थानीय स्तर पर सूचना एकत्र करेगी और तस्करी नेटवर्क की निगरानी करेगी।
विज्ञापन


सशस्त्र प्रहरी महानिरीक्षक नारायण दत्त पौडेल के अनुसार परंपरागत गश्त और चेकपोस्ट व्यवस्था से अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के कारण यह नई रणनीति अपनाई जा रही है। बीआईटी का उद्देश्य स्थानीय समुदाय से जुड़कर सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करना है। मुख्यालय का कहना है कि यह टीम न केवल तस्करी रोकने में मदद करेगी बल्कि स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बढ़ाकर सीमा सुरक्षा को भी मजबूत बनाएगी। साथ ही बीआईटी को आपदा प्रबंधन, राहत और बचाव कार्यों में भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें