फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, 14 वार्डों की जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मऊपाकड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-730 एस पर नाला निर्माण के दौरान शुक्रवार शाम जलकल विभाग की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बुलडोजर की चपेट में आने से पाइपलाइन में लीकेज होने लगा तो पानी की बर्बादी रोकने के लिए विभाग को तत्काल आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इससे शहर के करीब 14 वार्डों में जलापूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को नाला निर्माण कार्य के दौरान बुलडोजर से खोदाई कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान जलापूर्ति की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद तेजी से पानी सड़क पर बहने लगा। जिम्मेदारों ने तत्काल आपूर्ति बाधित कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। हालांकि जलापूर्ति बाधित होने से विस्मिलनगर, मऊपाकड़, सिविल लाइन, शास्त्री नगर, लोहिया नगर समेत आसपास के वार्डों में हजारों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि नाला निर्माण कार्य के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। जलापूर्ति रोककर लीकेज ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें