पुलिस ने कटर से काटकर चालक को निकाला बाहर
फरेंदा। बृजमनगंज मार्ग पर कोमल चौराहे के पास ब्रेड लदी पिकअप गेहूं लदी ट्रक की चपेट में आ गया। दुर्घटना में पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और पिकअप चालक गाड़ी के अंदर ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटर से काट कर चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया।
कुशीनगर के रामकोला निवासी हमाद (26) शनिवार को दिन में करीब चार बजे पिकअप पर ब्रेड लाद कर बृजमनगंज से फरेंदा की ओर जा रहा था। अभी वह कोमल चौराहे के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया। इससे पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप के अगले हिस्से को गैस कटर से काट कर चालक को बाहर निकाला। वह बेहोशी की हालत में था। उसे तत्काल सीएचसी बृजमनगंज भेजा गया। उसका इलाज चल रहा है।