फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुरुस्त होगा फुलवरिया-सेमराडाड़ी मार्ग

Fri, 08 Aug 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
फुलवरिया-सेमराडाड़ी मार्ग कटने से हलकान ग्रामीण
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के फुलवरिया से सेमराडाड़ी को जोड़ने वाली संपर्क मार्ग पानी के तेज बहाव के कारण बह गया। मार्ग अवरूद्ध होने के बाद ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए मार्ग को ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन

अमर उजाला में 7 अगस्त के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर हालात का जायजा लेते हुए कार्यदायी संस्था को संपर्क मार्ग दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
सेमराडाड़ी-फुलवरिया मार्ग बुधवार को दिन में नहर के पानी का तेज बहाव होने के कारण टूट गया था। इस मार्ग से फरेंदा बाजार व विद्यालय सहित अस्पताल पहुंचने में परेशानी हो रही है। गांव के राकेश विश्वकर्मा व ग्राम प्रधान दिनेश चंद्रा ने बताया कि नहर विभाग को इस पर पुलिया बनाने की मांग ग्रामीणों ने की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें