फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएचसी में शराब पीने का फोटो वायरल सीएमओ ने चार डॉक्टरों का रोका वेतन

Fri, 07 Mar 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीएचसी रतनपुर में तैनात चार डॉक्टरों का शराब पीते एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसको गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने चार डॉक्टरों का एक माह का वेतन रोक दिया। हालांकि वायरल फोटो के सत्यता की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम सोशल मीडिया पर सीएचसी में पार्टी करते हुए डाॅक्टरों का एक फोटो वायरल हो गया। बृहस्पतिवार को इस मामले में सीएमओ ने डॉ. जितेंद्र प्रसाद चौधरी, डॉ वीरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. जितेंद्र त्रिपाठी और डॉ. विश्वजीत राय का एक माह का वेतन बाधित कर दिया। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। जांच टीम में एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ. अखिलेश यादव को शामिल किया गया है।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो से स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल हो रही हैं। इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकत स्वीकार नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें