पनियरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सभापति विधान परिषद गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि फूलन देवी विपरीत परिस्थितियों में भी अपने संघर्षों से सामाजिक सरोकार की प्रेरणा बनीं। वह क्षेत्र के सतगुर मुजुरी बाजार में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की ओर से सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि समाज की ओर से दी गई यातना झेलने के बाद भी वह हारी नहीं और यह साबित कर दिखाया कि इंसान को किसी भी परिस्थिति के मुकाबले के लिए तैयार रहना चाहिए। कुकृत्य सहने के बाद भी वह डटी रहीं।
जेल से रिहा होने के बाद एक सांसद के रूप में उन्होंने दलित, अति पिछड़ों और समाज में वंचित वर्ग का उत्थान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विद्या सागर, अमरनाथ यादव, हरेंद्र त्रिपाठी, सुमन ओझा, मातादीन निषाद, डॉ. अजय प्रताप निषाद, असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश निषाद, आनंद मौजूद रहे। संवाद