फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट संभाल रहे कमान

Tue, 15 Dec 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमा इस समय डॉक्टरों की कमी झेल रहा है। जिले के 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर या तो डॉक्टर हैं नहीं जहां हैें वहां भी उनकी उपस्थिति नगण्य है। जिले में 154 पद चिकित्सकों के सृजित हैं। जिसमें से 123 पर नियुक्ति है।
विज्ञापन
123 डॉक्टरों में 21 अनुपस्थित, दो सस्पेंड और सात डिप्लोमा प्रशिक्षण पर गए हैं। मात्र 57 डॉक्टरों के भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था चल चलायी जा रही है। 14 सीएचसी में घुघली का केंद्र निर्माणधीन है। इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पांच पद सृजित हैं। जिसमें एक फिजीशिएन, सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थेशिया और एक महिला डॉक्टर होना चाहिए। इसके विपरीत फिजीशिएन का पद रिक्त है। सर्जन के 14 पद के सापेक्ष एक कार्यरत हैं। महिला चिकित्सकों के 14 पदों के सापेक्ष सात डॉक्टर ही हैं। जिसमें से एक-एक घुघली, परतावल, पनियरा, फरेंदा, अड्डा बाजार और दो महिला चिकित्सक नौतनवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। संयुक्त जिला अस्पताल में डॉक्टरों के कुल 34 पद हैं जिसमें से 27 ही कार्यरत हैं और सात पद रिक्त है। तैनात 27 डॉक्टर में से तीन डॉक्टर अनुपस्थित और एक डॉक्टर पिछले छह माह से प्रशिक्षण में गए हैं। दो महिला डॉक्टरों के कंधे पर स्वास्थ्य विभाग कि जिम्मेदारी है जिसमें डॉ. निरूपमा सिंह संविदा पर हैं और डॉ. वंदना सिंह पनियरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। जिले के दो राजकीय महिला चिकित्सालय नौतनवा और सिसवा में किसी भी महिला चिकित्सक की नियुक्ति नहीं है। इनके जगह फॉर्मासिस्ट काम संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें