नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों
और सदस्यों का शपथ ग्रहण 20
दिसंबर को दोपहर एक
बजे संबंधित ब्लॉक मुख्यालय
केंद्रों पर होगा। 26 दिसंबर
को पहली बैठक होगी। इस संबंध
में शपथ ग्रहण कराने वाले
अधिकारियों को नामित कर दिया
गया है।
मतगणना
के बाद शासन की ओर से नव निर्वाचित
ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण
के संबंध में आदेश जारी कर
दिया गया है। डीएम सुनील कुमार
श्रीवास्तव ने शपथ ग्रहण कराने
वाले अधिकारियों को नामित
किया है। जिसमें सदर में
परियोजना निदेशक ऋषि मुनि
उपाध्याय, परतावल
में एसडीएम सदर रणविजय सिंह,
पनियरा में तहसीलदार
सदर नंदलाल सिंह, घुघली
में जिला युवा कल्याण अधिकारी
अजातशत्रु शाही, निचलौल
में एसडीम जितेंद्र कुशवाहा,
सिसवा में तहसीलदार
निचलौल, मिठौरा में
जिला पंचायत राज अधिकारी
घनश्याम सागर, फरेंदा
में एसडीएम, धानी
में जिला बचत अधिकारी,
बृजमनगंज में तहसीलदार
फरेंदा, नौतनवा में
एसडीएम व लक्ष्मीपुर में
तहसीलदार नौतनवा शामिल हैं।
प्रधानों द्वारा हस्ताक्षरित
शपथ पत्र जिला पंचायत राज
अधिकारी कार्यालय में सुरक्षित
रखा जाएगा तथा सदस्यों द्वारा
हस्ताक्षरित शपथ पत्र खंड
विकास अधिकारी कार्यालय में
सुरक्षित रखा जाएगा। उसके
बाद ग्राम प्रधानों की पहली
बैठक 26 दिसंबर को
होगी।