फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नियमित मानदेय व बकाया भुगतान व आवश्यक संसाधनों की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने पर टीकाकरण का बहिष्कार करेंगे पैरा वेटनरी कर्मी
विज्ञापन

महराजगंज। मंगलवार को पशुपालन विभाग में कार्यरत पैरा वेटनरी कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। पैरा वेटनरी एसोसिएशन वर्कर संघ के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन के जरिए नियमित मानदेय का प्रस्ताव स्वीकृत करने, लंबित भुगतान कराने और कार्य के अनुरूप आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो एफएमडी टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष विजयनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश भर के पैरा वेटनरी कर्मी पिछले करीब दस वर्षों से पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। निराश्रित गोवंश संरक्षण, भारत पशुधन एप पर डाटा फीडिंग, एफएमडी, एचएस, पीपीआर और ब्रूसेला जैसी संक्रामक बीमारियों के टीकाकरण अभियान सहित कई विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन कर्मियों द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन

इसके बावजूद उन्हें नियमित मानदेय नहीं मिल रहा है और कई कार्यों का भुगतान भी समय पर नहीं किया जाता है। इस दौरान अरविंद यादव, बबलू पासवान, हरीगोविन्द सिंह, किशन पटेल, अवधेश यादव, नितेश शर्मा, उदयभान, हरिश्चंद्र, दयाराम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें