फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मछली पकड़ने गया युवक नहर में लापता, मगरमच्छ के हमले का दावा

विज्ञापन
सर्च अ​भियान के दौरान एनडीआरएफ के सदस्य व अन्य।
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र स्थित नारायणी नदी के ग्राम बहुआर के टेलफाल नहर में सोमवार को एक युवक लापता हो गया। वह अपने भाइयों के साथ मछली पकड़ने गया था। साथ रहे लोगों के अनुसार, पानी में उतरते ही मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी के बाद एनडीआरएफ सर्च अभियान चला रही है।
विज्ञापन

ग्राम गेड़हवा निवासी छांगुर (36) सोमवार को अपने भाई छन्नू, सोमारी, बुद्धू और नाटे के साथ नाव से टेलफाल नहर में मछली पकड़ने गए थे। वहां छांगुर पानी में उतर गए। उनके साथियों ने बताया कि पानी में मौजूद मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। मगरमच्छ उन्हें गहरे पानी में खींच ले गया। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में एसएसबी और एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने लापता युवक की तलाश शुरू कर दी।
एनडीआरएफ और एसएसबी की टीमें लगातार टेलफाल नहर में तलाश अभियान चला रही हैं। रेस्क्यू टीम नहर के गहरे पानी में युवक की खोजबीन कर रही है। लापता छांगुर की पत्नी माया देवी समेत अन्य परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है। युवक के मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। तभी यह पता चलेगा कि उसे मगरमच्छ ने खींचा था या कोई अन्य अनहोनी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है। पुलिस एनडीआरएफ और एसएसबी के साथ लापता युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें