फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में डूबा शहर तो सड़क पर उतर आए लोग

विज्ञापन
शहर में सक्सेना चौक पर जाम करते हुए लोग। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
अंधेरे में डूबा शहर तो सड़क पर उतर आए लोग
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में विद्युत कर्मियों की हड़ताल से बिजली गुल रहने पर लोगों का सब्र जवाब दे गया। सोमवार की शाम को शहर के सक्सेना चौक पर सड़क जामकर लोगों ने प्रदर्शन किया। सुबह से शाम तक बिजली नहीं रही। पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
सोमवार को सुबह थोड़ी देर बिजली रही। इसके बाद कट गई। फिर दिन भर नहीं आई। लोगों के इन्वर्टर जवाब दे गए। जैसे ही शाम हुआ, शहर में अंधेरा हो गया। उसके बाद लोगों की नाराजगी बढ़ गई। फिर बड़ी संख्या में शहरवासी सक्सेना चौक पर पहुंचकर सड़क जाम कर दी। शाम छह बजे शुरू हुआ जाम 6.45 बजे पुलिस के समझाने पर समाप्त हो गया। नाराज लोगों को समझाने में पुलिस को पसीना छूट गया। थोड़ी देर के लिए लगा की स्थिति खराब हो सकती है। हालांकि समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर नहीं, जहां भी बिजली कटी, वहां नहीं आई। कुुछ गांवों में बिजली नहीं कटी थी। नगर चौकी इंचार्ज व यातायात निरीक्षक बरजोर सिंह, कोतवाल एके सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे थे। कोतवाल ने बताया कि समझाने पर लोग शांत हो गए। इसके बाद जाम समाप्त हो गया। इस दौरान नूर आलम, सदरे आलम, गोविंद कुमार, बृजेश कुमार, शैलेश मिश्रा, हरिभजन लाल खरवार, आशीष त्रिपाठी, अनूप, श्रवण, मनोज, सुरेश रावत, रिजवान राहुल गुप्ता, अंकुर आदि ने अपनी परेशानी बया की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें