फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हाइवे से गुजरने वाले लोग सहमे

Wed, 17 Apr 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के हाइवे किनारे स्थित ग्राम सभा धानी गांव और चौका गांव के बीच स्थित मगरहिया के सिवान में देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। हाइवे से गुजरने वाले लोग सहम गए। पछुआ हवा तेज होने के कारण आग ने पूरे सिवान में विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत यह रहा कि खेत में गेहूं की फसल कट गई थी। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचती उसके पहले ही ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह काबू पा लिया।
विज्ञापन

आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
शिकारपुर/भिटौली। सदर तहसील क्षेत्र के छपिया गांव के खेत में दूर से डंठल में लगी आग ने पछुआ हवा चलने से विकराल रुप ले लिया। मंगलवार दोपहर आग की लपट गांव तक पहुंच गई। जिसमें छपिया गांव किनारे गेहूं के खेत में लगी आग से तीन एकड़ गेहूं जलकर राख हो गया। बक्शीश,अफजल, बृजराज, सरफुददीन, महादेव, रुदल का गेहूं जला।बेलवा बुजुर्ग में लगी आग से विनोद पटेल, हृदेश पटेल,नकछेद गुप्ता, वशिष्ठ गुप्ता, अवधेश पटेल, नरेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता, अमरजीत पटेल, विनोद गुप्ता, जटायु गुप्ता, लोकई गुप्ता की कुल पांच एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
जंगल से उठी आग गेहूं की फसल जलाकर किया राख
निचलौल थाना क्षेत्र के कटका उर्फ करवतही गांव के सिवान से जंगल में मंगलवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग की भयावह लपटों के साथ उठ रही धुआं को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते कुछ ही देर बाद आग भयावह रुप ले लिया। उसके बाद आग पछुआ हवाओं के साथ आग गांव के सिवान की ओर बढ़ गई। फिर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया है। सिवान से सटे जंगल में अचानक आग पकड़ लिया। जिस दौरान आग जंगल की करीब 12 एकड़ भूमि में फैले पेड़ पौधों को जलाने के साथ ही आग गांव के सिवान में पहुंच गई। बताया जा रहा है की गांव के सिवान में लगी आग केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के गेहूं की फसल लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ग्रामीणों मदद से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें